{"_id":"656735ba277c146793023a24","slug":"crimi-mukti-abhiyaan-begin-in-kent-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13609-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उच्च पाठशाला कैंट में 169 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उच्च पाठशाला कैंट में 169 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन
सचित्र-- -
उच्च पाठशाला कैंट में 169 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
बीएमओ डाॅ. मोनीषा ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ
गोली खाने से कृमि जनित बीमारियों से बचेंगे बच्चे : डाॅ. मोनीषा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ राजकीय उच्च पाठशाला कैंट में किया गया।
यहां स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की बीएमओ डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों को इसके बारे में जानकारी भी दी गई।
बुधवार को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट में सुबह करीब 11:20 बजे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। पाठशाला के करीब 169 बच्चों को यह गोली खिलाई गई।
बता दें कि जिले के सभी राजकीय, प्राइवेट स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों समेत स्कूल न जाने वाले सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है।
विज्ञापन
बीएमओ डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जो लक्षित आयु वर्ग में है को यह गोली जरूर खिलाई जानी है। इस गोली को खिलाने से बच्चों को कृमि जनित बीमारियों से बचाया जा सकता है। जो बच्चे गोली खाने से वंचित रह जाएंगे उनको 5 दिसंबर को गोली खिलाई जाएगी। बुधवार को स्कूल में 19 वर्ष तक के 169 बच्चों को यह दवा खिलाई गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा समेत समस्त स्कूल स्टाफ और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
-- -- संवाद