फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman demanded for justice in misbehaving case

दर-दर भटक रही महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। शारीरिक शोषण के मामले में एक महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। महिला ने पुलिस पर मामले को दबाने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पांवटा के सूरजपुर इलाके की महिला ने नाहन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। उसका आरोप है कि वह पांवटा साहिब के एक निजी क्लीनिक में कार्य करती थी। पति की मौत के बाद क्लीनिक संचालक ने बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

 महिला ने बताया कि कई बार आला अधिकारियों से भी इस मामले में न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। उसका आरोप है कि पुलिस उसे बचाने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार आरोपी व उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। क्लीनिक संचालक उसे बच्चों की परवरिश करने व शादी करने का झांसा देता रहा मगर बाद में शपथ पत्र पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करवा लिए और शादी करने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि कागजों में उसे क्लीनिक संचालक की पत्नी दर्शाया गया है। जबकि, आरोपी के साथ उसकी शादी ही नहीं हुई है। महिला ने फिर से पुलिस व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed