फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman and two girls eat poision in ponta

एक महिला ने जहर और दो युवतियों ने पिया फिनायल-आलआउट

Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
woman and two girls eat poision in ponta
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्चियां काटने वाले काउंटर में ऑनलाइन सुविधा ठप पड़ गई है - फोटो : अमर उजाला

\पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा इलाके में सोमवार को एक महिला और दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पांवटा अस्पताल से महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। जबकि दो अन्य मामलों में युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पांवटा इलाके में जहरीला पदार्थ खाने के तीन मामले सामने आए। पांवटा अस्पताल में एक के बाद एक मामले पहुंचते रहे। इन मामले के पहुंचने से अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व स्टाफ में दिनभर उहापोह की स्थिति रही। तीन मामलों में एक महिला और 2 युवतियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


तीनों को जहरीला पदार्थ खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर पांवटा अस्पताल लाया गया। इससे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और नर्सों के भी पसीने छूट गए। डॉ. एके सिंह ने बताया कि करीब 2.55 बजे 21 वर्षीय एक युवती को अस्पताल लाया गया। इसके बाद साढ़े तीन बजे दूसरी युवती (22) पहुंची। साथ पहुंचे तीमारदारों ने बताया कि एक युवती निजी कंपनी में कार्यरत है। अपने किसी दोस्त के साथ किसी बात पर अनबन होने पर ऑल आउट पी लिया। वहीं दूसरी युवती के घर में परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस युवती ने फिनाइल पी लिया। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने बताया कि युवतियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा अस्पताल में तीसरा मामला करीब चार बजे पहुंचा। इस मामले में ग्राम हरिपुर टोहाना निवासी महिला जसबीर कौर (44) पत्नी महेंद्र सिंह ने गलती से सल्फास खा लिया। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। महिला को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को जहर खाने के तीन मामले आए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एएसआई रामपाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed