{"_id":"588cce084f1c1ba333cf7946","slug":"two-vehicles-accident-eight-people-injured-in-moginand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद में दो वाहन टकराएं, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगीनंद में दो वाहन टकराएं, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कालाअंब।
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर शनिवार सुबह इनोवा और महिंद्रा जाइलो गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों के चालकों सहित आठ लोगों को चोटें आईं। दुर्घटना की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगीनंद में नाहन की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी और कालाअंब की तरफ से नाहन जा रही महिंद्रा जाइलों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में आठ लोग सवार थे। घटना सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। दोनों गाड़ियों के भिड़ने के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग एक घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया। हालांकि, पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही एनएच पर लोगों की लाइन लग गई थी। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि जाइलो गाड़ी के चालक विशाल चौधरी ने आरोप लगाया है कि हादसा इनोवा के चालक की लापरवाही से हुआ। इस वजह से उनकी गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------------------