फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two lakahs case and jewllery stolen in yamuna vihar ponta

यमुना विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Sat, 18 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 18 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
two lakahs case and jewllery stolen in yamuna vihar ponta
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-5 स्थित यमुना विहार कालोनी के एक मकान में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी का परिवार अपने कार्य व नौकरी पर निकला था। दोपहर बाद घर पहुंचने पर मुख्य गेट, कमरे व अलमारियों के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी और ज्वेलरी समेत घर के अन्य सामान पर हाथ साफ किया।

 

जानकारी के अनुसार पांवटा वार्ड-5 के यमुना विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी नीरज गोयल के घर पर चोरी की वारदात पेश आई। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी निजी स्कूल तथा बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल चले गए। दोपहर बाद करीब 3 बजे जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट, दरवाजे व अलमारी के लॉक टूटे मिले। घर के भीतर का सामान भी बिखरा पड़ा था। व्यवसायी नीरज गोयल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन



पुलिस में दर्ज शिकायत में नीरज ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद स्टोर से गेंती निकाली। गेंती से कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी में लॉकर उखाड़कर 60 हजार रुपये की नकदी, 2 लाख की ज्वेलरी, करीब 60 हजार के शॉवर व टेप समेत करीब 3 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेज दी है। पुलिस टीम चोरी मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed