फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two injured in truck accident

सूरजपुर में दो ट्रक टकराए, दो लोग गंभीर रुप से घायल

Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
two injured in truck accident
सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून से पांवटा एनएच-7 मार्ग पर सूरजपुर के समीप तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें दो लोग बुरी तरह जख्मी होकर भीतर फंस गए। मध्य रात्रि सूरजपुर के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में क्रेन व गेस कटर की सहायता से घायलों को बाहर निकाला जा सका। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



वीरवार देर रात को एनएच-7 पर सूरजपुर के नजदीक सड़क हादसा हुआ। सूरजपुर में रात को तेज गति से पहुंचे गेहूं से लद्दा ट्रक एचपी-71 5005 तथा  दूसरी तरफ से बजरी से लद्दा ट्रक एचआर-37सी 6634 की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अंदर के लोग चकनाचूर ट्रक में फंस गए। उनकी पहचान अमरेंद्र(50) और वेद प्रकाश(30) के रूप में हुई है। देर रात सूरजपुर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन



स्थानीय निवासी बलजिंद्र सिंह व गुरनाम सिंह ने कहा कि मौके पर क्रेन को बुलाना पड़ा। क्रेन व गैस कटर से किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक व्यक्ति वेद प्रकाश गंभीर रुप से घायल हुआ है। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसआई रामस्वरूप की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि देर रात सूरजपुर में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed