{"_id":"571cd25b4f1c1b2e228b50df","slug":"twelove-places-fired-in-sirmaur-trees-crops-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर जिले के एक दर्जन स्थलों पर भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमौर जिले के एक दर्जन स्थलों पर भड़की आग
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन व पांवटा विस क्षेत्र में रविवार को आग के एक दर्जन मामले प्रकाश में आए। आगजनी में गेहूं फसल, पेड़-पौधे व फोरेस्ट फायर से क्षति हुई है। नाहन व पांवटा अग्निशमन केंद्र की टीमें आगजनी मामलों में दिन भर दौड़ धूप करती रहीं।
विज्ञापन
सुबह पांवटा अग्निशमन केंद्र के तहत पड़ने वाली टोका नागला पंचायत में तीन किसानों की फसल अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। आगजनी से मेहनतकश किसानों की करीब 11 बीघा भूमि पर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
फायर स्टेशन से पहुंची टीम व स्थानीय लोगों ने आग को आसपास फैलने से बचाया। वहीं, पांवटा के भगानी वन रेंज के कंडेला, धनला व बरोटीवाला के वन क्षेत्र में भी आगजनी से पेड़ पौधों को क्षति पहुंची है। शाम के समय पांवटा के बहराल के समीप बिजली बोर्ड के एक ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
इधर, नाहन क्षेत्र में ग्राम चासी, सेशन कोर्ट परिसर के समीप, पुलिस लाइन नाहन के समीप, देवनी गांव के पास, संस्कृत कॉलेज के समीप, विक्रमबाग व जाबल का बाग के पास समेत रविवार को नाहन के 9 स्थलों पर आगजनी के मामले आए। एसिस्टेंट फायर मैन मीन चंद, चंद्रवीर सिंह, रामदयाल व राजेश की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगजनी पर काबू पाया। नाहन में रविवार को अधिकतर फोरेस्ट फायर मामले शामिल थे।
उधर, फायर आफिसर नाहन केंद्र शिवानंद शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रविवार को नाहन क्षेत्र में 9 मामले आगजनी के पहुंचे। इनमें अधिकतर फोरेस्ट फायर मामले थे।
फोटो()
.................