फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   TRUCK oprators strike continious inKALAAMBH

कालाअंब में ट्रक vअाआॅऑपरेटराों की हड़ताल जारी

Fri, 03 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कालाअंब
अमर उजाला ब्यूरो कालाअंब Updated Fri, 03 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
TRUCK oprators strike continious inKALAAMBH
मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते जूझना पड़ता है जाम से - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब में चल रहे उद्योगों में ऑपरेटरों को काम नहीं मिलने पर ट्रक ऑपरेटरों और उद्योगपतियों में ठन गई है। ऑपरेटरों का आंदोलन जारी है जिससे कालाअंब में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ट्रक ऑपरेटरों पर कथित तौर पर गाड़ियां रोकने और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं। कालाअंब थाना में इस मामले को लेकर बाकायदा दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कालाअंब क्षेत्र में लगभग एक दर्जन अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।


कालाअंब क्षेत्र में लगभग 500 छोटे-बड़े उद्योग खुले हैं जहां से विभिन्न राज्यों को माल ढुलाई हो रहा है। द मारकंडा मिनी ट्रक ऑपरेटरों के करीब 250 ट्रक हैं जिन्होंने काम नहीं मिलने पर आंदोलन का रुख अपनाया हुआ है। दोनों पक्षों की तनातनी के बीच अब ट्रक ऑपरेटरों पर दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। 
विज्ञापन

कालाअंब थाना में ऑपरेटरों पर दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। जय मां ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारी दिनेश कुमार की शिकायत पर ऑपरेटरों के खिलाफ कालाअंब थाना में भादंसं की धारा 451, 147,149, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि इसके कार्यालय में कालाअंब यूनियन के 70-80 लोग आए जिन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। जबकि अंबा शक्ति कालाअंब के दिनेश कुमार की शिकायत पर भी पुलिस ने भादंसं की धारा  341, 147, 149, 504, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इनकी कंपनी से ठाकुर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी माल लेकर हमीरपुर जा रही थी जिसे ड्राइवर बनारसी दास चला रहा था, तो नीलकंठ कांटे के पास 7-8 लोगों ने गाड़ी को रोककर वहां गाड़ी खड़ी करने से मना किया व इसके साथ गाली गलौच किया।  मारपीट करने के साथ उसे धमकी भी दी र्गइं। एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बॉक्स के लिए-----
क्या कहते हैं ट्रक ऑपरेटर
द मारकंडा ट्रक ऑपरेटर यूनियन कालाअंब के प्रधान संजीव राणा का कहना है कि उद्योगों में स्थानीय लोगों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को काम न देकर बाहरी लोगों को तबज्जो दी जा रही है। ऑपरेटरों को आपस में लड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर जो एफआईआर की गई है वह एक षड्यंत्र है। उद्योग करीब पांच-छह पंचायतों में लगे हैं, जबकि कार्य महज दो-तीन पंचायतों के लोगों को देने की बात कर चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोग यूनियन को तोड़ने के प्रयास कर रहे हैं जो होने नहीं दिया जाएगा। 


---
क्या कहते हैं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव रोहित सूरी ने बताया कि वह स्थानीय ऑपरेटरों का काम देने के लिए तैयार हैं लेकिन, ऑपरेटर प्रशासन के पास ट्रक ऑपरेटरों की सूची तो दें। कालाअंब और त्रिलोकपुर के ऑपरेटरों को काम देने को वह राजी है लेकिन इससे बाहर के ऑपरेटरों को काम कैसे दिया जा सकता है। कई गाड़ियां बाहर की भी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed