फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tractor found with kher wood

खैर की लकड़ी सहित ट्रैक्टर बरामद

Fri, 07 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराोधौलाकुआं / पांवटा
अमर उजाला ब्यूराोधौलाकुआं / पांवटा Updated Fri, 07 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
tractor found with kher wood
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

धौलाकुआं /पांवटा (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र कोलर के अंतर्गत लोगड़ खड्ड के निकट वन विभाग की नाकाबंदी के दौरान खैर की लकड़ी ले जाता हुआ एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर में खैर की लकड़ी के 34 नग पाए गए जिसकी मार्केट कीमत 50 हजार के लगभग बताई जा रही है।

विज्ञापन

वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
कोलर वन रेंज अधिकारी कर्ण सिंह चौधरी ने बताया कि वीरवार रात को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की कोलर रेंज में वन माफिया खैर की तस्करी करने के ताक में है। इस बीच वन विभाग की टीम बीओ मामराज, सतिंद्र, जतिन, संदीप, अक्षय, दिलाराम आदि ने लोगड़ खड्ड के निकट नाका लगा दिया। सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को रोकने को कहा लेकिन ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को रोकने की बजाएं विभाग की टीम पर चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


  रेंजर ने बताया कि फरार ट्रैक्टर को दबोचने के लिए वन विभाग की टीम को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। उनके अनुसार वन माफिया ने खैर के 5 पेड़ तथा 9 पुराने ठूंठ पर कुल्हाड़ी चलाई। कथित माफिया सारे नग हरियाणा पहुंचाने की ताक में था। उन्होंने ट्रैक्टर चालक एवं वन माफिया के खिलाफ नाहन वन मंडलाधिकारी को शिकायत कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed