फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three injured in car bike accident near dhaulakunwa

धौलाकुआं के समीप कार-बाइक की टक्कर में 3 घायल

Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
three injured in car bike accident near dhaulakunwa
मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच पर धौलाकुआं के समीप कार- बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। देहरादून निवासी दो बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पांवटा सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल कार चालक की हालत खतरे से बाहर है। माजरा पुलिस चौकी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात को धौलाकुआं के समीप हादसा हुआ। उत्तराखंड देहरादून के सहसपुर निवासी ऋषभ (22) पुत्र योगपाल व विकासनगर निवासी शुभम राज (21) पुत्र राकेश कुमार बाइक पर सवार थे। गिरि नगर मार्ग से एनएच की तरफ आ रहे थे। कार तेज रफ्तार से एनएच पर जा रही थी। सड़क पर कार-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, कार अनियंत्रित होकर सड़क के समीप पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार खोड़ोवाला निवासी अमीत कुमार (27) पुत्र जसवीर भी घायल हो गया। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


एसएमओ पांवटा सिविल अस्पताल डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि बाइक सवार ऋषभ व शुभम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल कार चालक अमित कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर कहा कि धौलाकुआं के समीप सड़क हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed