कार के भीतर मृत मिले देहरादून के एक परिवार के तीन सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाने के ठीक सामने नगर परिषद की पार्किंग में मंगलवार सुबह उत्तराखंड की एक कार में तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में मां, उसका बेटा और बेटी शामिल हैं। गाड़ी के भीतर एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। जबकि गाड़ी के एयर कंडीशनर को टेप से बंद किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि हवा बाहर जाने के तमाम रास्ते बंद करने के बाद सिलेंडर की गैस खोल दी गई जिससे तीनों मौत के आगोश में समा गए। इन्होंने यह खतरनाक मौत खुद चुनी या फिर यह सुनियोजित हत्या का मामला है। इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे यह कार देहरादून की तरफ से पांवटा पहुंची। कार को पार्किंग स्थल पर पार्क कर दिया गया। करीब 8 बजे कार्य करने वाले मजदूरों ने कार में काफी देर से संदिग्ध रूप से 3 लोग पड़े देखे। इसकी सूचना पांवटा थाना में दी गई। एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन, एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी प्रमोद चौहान, एसएचओ मनीष चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे।
मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को सूसाइड का मामला लग रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि (यूके 07 यू-3070) नंबर की कार सुबह करीब चार बजे पार्किंग में पहुंची। गाड़ी सवार ने पर्ची काटने वाले कर्मी से बाद में पर्ची काटने की बात कही। करीब 8 बजे समीप ही कार्य करने वाले कामगारों व पर्ची शुल्क वसूलने वाले कर्मी ने मौके पर जाकर देखा तो तीनों संदिग्ध अवस्था में पड़े थे।
मौके पर एकत्र कुछ लोगों ने देहरादून निवासी मृतक को पहचान लिया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह रंघावा (40) पुत्र मनमनोहन सिंह, उनकी मां रमिंद्र कौर (63) तथा बहन इंद्रजीत कौर (35) के रुप में हुई है। देहरादून से रिश्तेदार भी दोपहर तक पांवटा पहुंच गए।
बॉक्स के लिए---
खौफनाक था मौत का तरीका
कार के हवा क्रास शीशे एयर टाइट कर दिए व एसी की हवा फेंकने वाले रास्तों पर टेप लगा कर बंद कर दिए। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर ऑन होने से गैस से धीरे-धीरे दम घुटने पर तीनों की मौत हो गई। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। मृतकों के मोबाइल समेत इस मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य पुलिस जांच टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि फोरेंसिक की टीम बुलाई गई है। कार में मिले देहरादून निवासी तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य मां, बेटा व बेटी हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जारी है। उन्होंने कहा कि हत्या है या आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।