{"_id":"5773cc4b4f1c1b576179af70","slug":"thefting-in-gm-of-industries-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम उद्योग के पांवटा आवास में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएम उद्योग के पांवटा आवास में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में चोरी की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक नाहन के पांवटा आवास में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर 3 बाथरूम से शॉवर व नलके उड़ा लिए हैं। इनकी कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। इसकी शिकायत पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई है। पुलिस मामले की टीम जांच में जुटी है।
उद्योग विभाग महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि पांवटा नप कमेटी के वार्ड-4 में मकान नंबर 202/21 में चोरी की वारदात हुई। 19 से 26 जून तक मकान में कोई नहीं था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वाश बेशन, शॉवर व नलके निकालते वक्त खूब तोड़-फोड़ की गई है। तीन बाथरूमों से पानी के नलके व शॉवर चोरी कर ले गए हैं। इसकी शिकायत पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। चोरी की वारदातों में कुछ चोर पकड़े भी गए हैं, उनसे व कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन