{"_id":"5756ca024f1c1b9a6e9c50ed","slug":"thefting-cases-increases-in-nahan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर में बढ़ी चोरी की वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन शहर में बढ़ी चोरी की वारदातें
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में हड़कंप मच गया है। नाहन शहर में घरों के बाहर पार्क किए दो पहिया वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे शहरवासियों की नींदें हराम हो गई हैं। दो सप्ताह के भीतर शहर में चोरी का चौथा मामला है।
बीते दिन शहर के चकरेड़ा से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत में चकरेड़ा निवासी प्रमोद सैनी ने बताया कि मोटरसाइकिल को शाम के समय घर के बाहर पार्क किया था। सुबह देखा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले यशवंत विहार कालोनी, हिंदू आश्रम रोड से भी बाइक व स्कूटी चोरी हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के लोग अपने वाहनों को घर के बाहर व छतों पर पार्क करते हैं। इन दो पहिया वाहनों पर चोरों की नजर है।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि चकरेड़ा से बाइक चोरी का मामला आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।