फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tenduaa attack woman in banethi panchyat, injured woman under treatment

बनेठी पंचायत के घूंड गांव में तेंदुए ने महिला को नोचा

Fri, 22 Apr 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Fri, 22 Apr 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
tenduaa attack woman in banethi panchyat, injured woman under treatment
अस्पताल - फोटो : amarujala

सराहां (सिरमौर)। थाना क्षेत्र नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के घूंड गांव की एक महिला पर शुक्रवार सुबह तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गई। महिला को घायल अवस्था में नाहन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह को घूंड निवासी दीपो देवी (50) समीप के ही खाले में कपड़े धोने गई हुई थी। इस दौरान अचानक साथ लगते जंगल से आकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर उसको बचाने के लिए पहुंचे। तब तक तेंदुआ भाग चुका था। हमले से दीपो देवी के हाथ, टांग व उंगलियों सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। ग्रामीणों ने उसे तुरंत नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा सहित ग्रामीण सुभाष शर्मा, रिंकु, दिला राम व चुन्नीलाल आदि ने बताया कि तेंदुए ने इससे पूर्व खेमराज व सुमन देवी की एक-एक बकरी व हरिदत्त शर्मा के कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है। तेंदुए की दहशत से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी जमटा एनडी शर्मा ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों की तरफ से इसकी सूचना मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। विभाग की तरफ से जल्द तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed