{"_id":"571f66c74f1c1bf571a91599","slug":"ten-huts-burnt-in-ajoli-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजौली पंचायत के छल्लूवाला में 10 झोपड़ियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजौली पंचायत के छल्लूवाला में 10 झोपड़ियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
पेपर फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अजौली पंचायत के ग्राम झलूवाला में मंगलवार दोपहर को भयंकर आग भड़क गई जिससे 4 परिवारों की करीब 10 झोपड़ियां जल कर राख हो गई। आगजनी से नकदी, गहने, बर्तन व अनाज समेत लाखों की क्षति बताई जा रही है। दो मवेशी भी आगजनी से झुलस गए। सूचना मिलने पर पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग व एसडीएम पांवटा एचएस राणा व पटवारी राम गोपाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने चारों पीड़ित परिवारों को 5-5 हजार सहायता राशि मौके पर ही प्रदान की है।
विज्ञापन
जबकि, प्रशासन ने बेघर हुए परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।
अजौली पंचायत प्रधान ममता चौधरी, उप प्रधान हरबंस सिंह, सुनील चौधरी व रामनाथ ने बताया कि मंगलवार को परिवार के सदस्य पानी भरने व अन्य कार्य में लगे थे। इस बीच आसपास के लोगों ने पशुशाला की तरफ से अचानक आग भड़कती देखी। आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते, तीव्र गति से आग ने 10 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। इसमें 4 रिहायशी झोपड़ियां भी शामिल थीं। आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया। आगजनी में छलूवाला निवासी सफरदीन पुत्र मालम, निक्कू पुत्र मालम, कजूम पुत्र मालम व बानी पुत्र सफरदीन की रिहायशी झोपड़ियां व मवेशियों के लिए बनी झोपड़ियां जल गईं। इसमें रखे करीब 65 हजार नकदी, ज्वैलरी, पहनने के कपडे़, गद्दे-रजाइयां, गेहूं, चारपाई, घर में रखे बर्तन, कुर्सियां, चारपाई, पंखें व घर में रखी सामग्री समेत लाखों का सामान जल कर स्वाह हो गया।
विज्ञापन
सफरदीन की एक कटडी व भैंस भी बुरी तरह से झुलस गई है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया जिससे कुछ मवेशियों व साथ लगती अन्य झोपड़ियों को बचा लिया। मौके पर पहुंचे विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित सहायता मिलेगी। विधायक ने पीड़ित परिवारों को मौके पर ही 5-5 हजार सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि कानूनगो व पटवारी की टीम आग से हुई क्षति का आकलन कर रही है। पीड़ित परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।