फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sevan peoples arrested in stone thefting case

सड़क के डंगे से पत्थर चुराते पकड़े सात लोग

Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
sevan peoples arrested in stone thefting case
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo

विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुमारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाईवे पर सात व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ पत्थर चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति नेशनल हाईवे किनारे लगे डंगे से पत्थर चुराकर टिप्पर में लोढ़ कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से एक टिप्पर को भी बरामद किया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात को सराहां पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम कालाघाट से छापेमारी के बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अमन कुमार और चौकीदार जगत राम ने पुलिस टीम को बताया कि नेशनल हाईवे पर कोई डंगे के पत्थर चुरा रहे हैं। डंगे में लगे पत्थर निकालकर टिप्पर में डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


 इसके बाद एचएचओ जय राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां सात लोगों को रंगे हाथ पत्थर चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में भेलन निवासी भूपेंद्र सिंह, जयहर निवासी विकास, बृजपाल गांव भौड़ी, ललित कुमार घीलोन, प्रवीण गांव घीलोन, रमेश गांव सरोल व रत्न सिंह गांव मडकोली शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जय राम डोगरा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। चोरी के मामलों को लेकर जिला पुलिस गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed