{"_id":"58d564644f1c1bac2a1a18cb","slug":"seceratary-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति का सचिव सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी समिति का सचिव सस्पेंड
ब्यूरो अमर, उजाला, कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी कालाअंब के साथ सटे त्रिलोकपुर की ग्राम सेवा सहकारी समिति में 13.75 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। इस मामले में समिति के सचिव को निलंबित कर दिया है। गौर रहे कि यह मामला 22 सितंबर 2016 को उजागर हुआ था। जब सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं की टीम ने समिति के कार्यालय में दबिश दी थी। इस दौरान पौने 14 लाख रुपये का कैश कम पाया गया था। साथ ही स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई थी।
इस मामले में खंड निरीक्षक से 7 मार्च 2017 को रिपोर्ट मांगी गई। 20 मार्च को समिति के सचिव रमेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पता चला है कि जांच के दौरान स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई। समिति के स्टॉक में आटा, दाल व चावल आदि की अनियमितता का रिकॉर्ड अलग से बनाया गया है। इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि सहकारी सभाओं में इस तरह के घोटालों को लेकर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। इस घोटाले को लेकर समूचे त्रिलोकपुर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उधर, सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं) ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिकवरी को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।