फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   salesman make furgery with two lakhs ration

राशन बिक्री के दो लाख डकार गया सेल्समैन

Fri, 23 Dec 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 23 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
salesman make furgery with two lakhs ration
दुकान के सामने तिरपाल हटवाता पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले कमरऊ सब तहसील में एक सहकारी सभा के सेल्समैन ने डिपो के राशन एवं अन्य सामान की बिक्री से एकत्रित राशि डकार ली। लगभग दो लाख रुपये के इस कथित गबन में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोडगा बहुउद्देश्यीय सहकारी सभा समिति कमरऊ के एक सेल्समैन ने वर्ष 2013-14 और 2014-15 में गोलमाल किया है। सहकारी सभा के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने इस संदर्भ में राजबन चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सचिव ने कहा है कि सहकारी सभा के ऑडिट में यह बात सामने आई है कि सेल्समैन ने वर्ष 2013-14 और 15-16 की अवधि के दौरान डिपो में बेचे गए उपभोक्ता वस्तुओं की राशि सभा के खाते में जमा नहीं करवाई। उन्होंने राशि जमा करवाने में भारी अनियमितता बरती। अब तक यह राशि लगभग 2,6531 रुपये बनती है।
विज्ञापन


उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सचिव की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनके अनुसार सचिव ने आरोप लगाया है कि सेल्समैन ने अपने कार्यकाल के दौरान उपभोक्ता वस्तुओं की राशि में अनियमितताएं बरती हैं। एसएचओ ने कहा कि छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed