फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sai belis medicine compny close,41 labourer facing unemployment

साईं बेलिस दवा इकाई बंद, 41 मजदूर बेरोजगार

Sat, 25 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 25 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
sai belis medicine compny close,41 labourer facing unemployment
strike - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब(सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की साईं बेलिस दवा इकाई ने तालाबंदी कर दी है। बिना किसी पूर्व नोटिस के इकाई ने शनिवार को नोटिस चस्पां कर दिया जिसमें आर्थिक घाटे के चलते इकाई बंद करने का फैसला लिया है। इकाई में कार्यरत 41 कामगार-कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। मजदूर यूनियन ने श्रमायुक्त, श्रम अधिकारी, श्रम निरीक्षक व एसडीएम को पत्र भेजा है। जिसमें समस्या के समाधान की मांग रखी है।

विज्ञापन



साईं बेलिस फार्मा इकाई गोंदपुर वर्कर्स यूनियन प्रधान राकेश शर्मा, उप प्रधान मनजीत सिंह, मनोज कंबोज, सुशील शर्मा, किरन गुप्ता, संगीता, सोनिया, सलमा, महेंद्र, विरेंद्र, कमलेश, सुनील, पूर्ण शर्मा, गोपाल, संदीप, राजेंद्र, अमरजीत, संजीव, रामेंद्र, प्रमोद, विपिन, विपन पाल, ईश्वर सिंह, प्रमोद व कादर खान ने कहा कि 41 वर्कर्स इकाई में कार्य करते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक इकाई को बंद कर दिया गया। कई कामगार इस इकाई में करीब एक दशक से कार्यरत थे।
विज्ञापन


 शनिवार को सुबह गेट पर नोटिस चस्पा दिया गया जिससे कामगारों को सुबह ही अचानक पता चला कि आज से बेरोजगार हो गए हैं। नोटिस में इकाई को घाटे में चलने व आर्थिक परेशानियों के चलते बंद करने की बात कही गई है। मजदूर यूनियन ने श्रमायुक्त, श्रम निरीक्षक, एसडीएम, डीएसपी व इकाई महाप्रबंधक को पत्र भेजा है जिसमें समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है। मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल श्रम निरीक्षक पांवटा से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्रम निरीक्षक पांवटा मुकेश जांख्यान ने पुष्टि की है। श्रम निरीक्षक ने कहा कि इकाई के कामगार मिले हैं। इसके बाद इकाई के मालिक व प्रबंधन वर्ग से बात की गई। इकाई प्रबंधन आर्थिक घाटे के चलते इकाई को बंद करने की बात कह रहा है। शीघ्र दोनों पक्षों की बैठक रखी गई है जिससे कामगारों को उनका हक मिल सके।  

....(बाक्स)
क्या कहते हैं इकाई महाप्रबंधक...
पांवटा साहिब(सिरमौर)। साईं बेलिस दवा इकाई गोंदपुर पांवटा के महाप्रबंधक टीबी सिंह ने कहा कि इकाई घाटे में चल रही है। इकाई को अनुदान मिलना बंद हो गया है जिससे दवा खरीदार पार्टियों के आर्डर मिलने बंद हो रहे हैं। घाटे के चलते, इकाई मालिक ने शनिवार से दवा इकाई को बंद करने का निर्णय लिया है। इसलिए इकाई को बंद कर दिया गया है।
--------------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed