{"_id":"583482754f1c1b234113b2e7","slug":"rape-with-woman-in-ponta-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा में एक आरोपी ने दिनदहाड़े घर में घुस कर विवाहिता से दुराचार किया। पति के घर में पहुँचते ही पीड़िता ने सारी आप बीती सुनाई। पति ने पीड़िता को साथ ले जाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा।
पांवटा क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुराचार किया। पीड़िता 4 बच्चों की मां बताई जा रही है। महिला का पति एक वाहन में चालक है। दिन के समय विवाहिता महिला घर में अकेली थी। मौका देख कर पड़ोसी महिला के घर में घुस गया। महिला से दुष्कर्म कर भाग गया।
विज्ञापन
मंगलवार को पति के घर पहुँचने पर पीड़िता ने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इस घटना को सोमवार को दिनदहाड़े अंजाम दिया। पीड़ित महिला के पति ने शिकायत दर्ज करवा दी। मंगलवार देर शाम को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी रवि कुमार (24) ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार किया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपी रवि कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।गंभीरता से मामले की छानबीन की जा रही है।