{"_id":"57ded2124f1c1b1c0aa8257e","slug":"rape-with-under-age-girl-case-file-in-giripar","type":"story","status":"publish","title_hn":" गिरिपार की नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरिपार की नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब( सिरमौर)। गिरिपार निवासी एक नाबालिग युवती के परिजनों ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। साढ़े 16 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को बहला फुसलाकर गांव से पांवटा लेकर आया। एक गेस्ट हाउस में 2 दिनों तक दुराचार करता रहा। इसके बाद युवती को गिरिपार जाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने सारी आप बीती परिजनों को सुना दी। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जाँच टीम ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति ने साढे़ 16 वर्ष की युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। फिर शादी का झांसा देकर गिरिपार से पांवटा के एक गेस्ट हाउस लेकर आया। दो दिनों तक नाबालिग से दुराचार करता रहा। इसके बाद वापिस गिरिपार जाकर छोड़ दिया। परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। दो दिनों बाद नाबालिग युवती ने घर पहुँचने पर परिजनों को पूरी आप बीती बता दी।
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति का पता किया तो शादीशुदा निकला। इसके बाद परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम गिरिपार आरोपी के आवास और उत्तराखंड के विकासनगर भेजी दी गई है।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा-376 व पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी को टीम भेज दी गई है।