फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   poluted water due to snake in danada ponta sahib

पानी के सोर्स टैंक में मृत मिला सांप, ग्रामीणों की उड़ी नींदें

Wed, 17 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Wed, 17 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
poluted water due to snake in danada ponta sahib
जल संक

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)।आईपीएच विभाग की एक प्रवाह पेयजल योजना के सोर्स टैंक में ग्रामीणों को मृत सांप मिला। इसके बाद ग्रामीणों की नींदें हराम हो गई हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। दरअसल, पांवटा तहसील के तहत आने वाली डांडा पंचायत के दुर्गम गांव कुल्थीना के गुथखिल स्थित पानी के सोर्स टैंक की सफाई के दौरान ग्रामीणों ने सोर्स टैंक से सांप निकाला। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है। इस मामले को लेकर कुल्थीना गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला। 

 स्थानीय ग्रामीण गीताराम, रमेशचंद, साधूराम, बलबीर, संतराम, तोताराम, रमेश, राकेश, तुलाराम, राकेश कुमार, मोहन सिंह, गुमान सिंह, सतीश कुमार, सुरेश, गुलाब सिंह, रघुवीर सिंह, नेतर सिंह, मितर सिंह, रामभज, रामलाल व निशु आदि ने बताया कि यह गांव पहले ही पेयजल किल्लत झेल रहा है। पिछले साल भारी बारिश के चलते आधा किलोमीटर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसे विभाग ने अभी तक ठीक नहीं करवाया है। वर्तमान में जिस पेयजल लाइन से उन्हें पानी मिल रहा है, उसके सोर्स टैंक की भी समय पर विभाग साफ सफाई नहीं करता। न ही इस योजना की लाइनमैन कभी सुध लेते। कई बार इस पेयजल योजना के पाइप लाइन टूट जाते हैं। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 कुल्थीना गांव में 500 लोगों की आबादी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव तहसील का सबसे दुर्गम गांव है। आज भी यह सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क के बिना लोगों को अपनी नकदी फसलें बाजार में पहुंचाना और बाजार व डिपो से सामान उठाकर घर पहुंचाना काफी मुश्किल हो चला है। बीमारी की स्थिति में मरीज को पीठ पर उठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाना लोगों की मजबूरी बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी से गुहार लगाई कि पेयजल योजना के रखरखाव के लिए परमानेंट लाइनमैन की तैनाती की जाए। साथ ही पिछले साल क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त करवाया जाए। उधर, उपायुक्त बीसी बडालिया ने मौके पर उपस्थित विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जल्द ही ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करवाया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed