{"_id":"5856c1e44f1c1bad60c060c2","slug":"police-team-found-14-bulls-in-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की टीम ने बैलों से लदे एक ट्रक को बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की टीम ने बैलों से लदे एक ट्रक को बरामद किया
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब बैरियर के समीप पुलिस की टीम ने बैलों से लदे एक ट्रक को बरामद किया है। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे बैलों को गौशाला में पहुंचाया लेकिन ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए बैलों के बीच एक बैल मृत पाया गया। पुलिस ने पशु क्रू्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि नाहन सड़क मार्ग पर एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर बैल भरे गए हैं जिन्हें बाहर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही ट्रक को पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि ट्रक में 14 बैल ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे जिनमें से एक मृत पाया गया। सभी बैलों को पुलिस ने हसैनी स्थित गौशाला पहुंचा दिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----------------