फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police arrested the accused of thefting case in doctors house in ponta

बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 16 Dec 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
police arrested the accused of thefting case in doctors house in ponta
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के हिमुडा कॉलोनी में अक्तूबर महीने में हुई लाखों रुपये की चोरी के केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर के घर से चोरी हुई कार और अन्य सामान भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बरामद किया है। पूछताछ से क्षेत्र में हुए कुछ और चोरी मामलों के खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

अदालत से आरोपी को 5 दिनों का पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।  
गौरतलब है कि 10 अक्तूबर 2016 को पांवटा के हिमुडा कॉलोनी में रहने वाले एक बैंक मैनेजर के घर में लाखों की चोरी हुई थी। इस चोरी के मामले में हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस ने आपस में जानकारियां सांझा की। संदिग्ध गिरोह पर नजर रखी जा रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने एक चोरी मामले में पांवटा के एक आरोपी को दबोचा। पड़ोसी राज्य पुलिस थाने में भी सूचना दे दी गई। इसके बाद पांवटा में चोरी की वारदात की परतें उखड़नी शुरू हो गई। गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ प्रीतपाल (28) निवासी पांवटा नप कमेटी वार्ड-10 को अदालत में पेश किया गया। अदालत से पांच दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक अन्य आरोपी के साथ मिल कर उसने पांवटा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी करके कार व सामान को पहले देहरादून लेकर गया जहां पर सड़क हादसे में कार को काफी नुकसान हो गया। इसके बाद नंबर प्लेट बदल कर कार पांवटा लेकर आया था। फिर क्षतिग्रस्त कार को मिर्जापुर स्थित एक गैराज में खड़ा कर दिया जहां पर इसका मरम्मत की जानी थी। इसके बाद आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने देहरादून क्षेत्र में चला गया जहां पर चोरी करते हुए दबोच लिया गया। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई नौखराम की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मिर्जापुर जाकर चोरी की कार व सामान बरामद कर लिया है। अब क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदातों से भी पर्दा उठ सकता है।

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि मिर्जापुर से कार व चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पांवटा में एक बैंक मैनेजर के यहां चोरी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed