{"_id":"5755b3f04f1c1b0b1d9c557e","slug":"people-will-road-block-if-not-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज नहीं की तो चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआईआर दर्ज नहीं की तो चक्का जाम
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार पंचायत के अंतर्गत चूड़दार के जमनाला जंगल में गोवंश का सिर, अन्य अंग और हड्डियां मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने बुधवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। लिहाजा वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वह नौहराधार में चक्का जाम करने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जमनाला के जंगल में बोरियों में बंद पशुओं की हड्डियां बरामद हुई थीं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची तो हड्डियों सहित गोवंश का सिर और अन्य अंग भी बरामद हुए। पुलिस टीम हड्डियां और अंग साथ लाई है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुई।
विज्ञापन
नौहराधार पंचायत के उपप्रधान सुरेश बॉवी, भाजपा के महामंत्री दिनेश चौहान, पूर्व प्रधान प्रताप चौहान, शकुंतला, अशोक, गुमान सिंह, राजपाल आदि दर्जनों ग्रामीणों ने आज पहले पुलिस चौकी पहुंच चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जबकि बाद में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाए। अन्यथा बुधवार को वह चक्का जाम करने के लिए विवश हो जाएंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के अंग बोरियों में बरामद हुए हैं। इससे साफ है कि इलाके में पशुओं की हत्या हो रही है। ग्रामीणों ने गो तस्करी की भी आशंका जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों की टीम सैंपल साथ ले गई है। एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।