फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people of sirmaure strike against terrorist attack

आतंकी हमले के बाद खौला खून, फूंके पुतले

Mon, 19 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले से सिरमौर के लोगों का खून खौल उठा है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए हैं। भाजपा और कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड मानी जाने वाली एबीवीपी और एनएसयूआई ने नाहन में पाकिस्तानी झंडों को सुपुर्द-ए-आग कर दिया। जबकि पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम के पुतले को भी फूंक डाला। युवाओं ने जोश के साथ पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र से मांग की कि अब सहनशीलता की सीमाओं को तोड़ कर आर-पार की जंग का ऐलान किया जाए।

नाहन कॉलेज की एबीवीपी इकाई ने हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी झंडे को आग लगाई गई और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से इस दिशा में सख्ती से कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन


उधर, उप मंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार में सोमवार को कई संगठनों ने मिलकर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व पाक झंडा जला कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता, ब्राह्मण सभा, राजपूत सभा व स्थानीय दुकानदारों ने नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इसके बाद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विनोद कंठ, सोम प्रकाश, विक्की, दीप राम, मुल्तान सिंह, चेत सिंह, दलीप सिंह, विट्टू, अशोक आदि मौजूद थे। नाहन दिल्ली गेट पर जिलाध्यक्ष कपिल शंकवान के नेतृत्व में एनएसयूआई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। शिलाई युवा कांग्रेस से सचिव जयपाल चौहान, जिलाध्यक्ष कपिल शंकवान ने आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बॉक्स के लिए----------
सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए : भाजपा
नाहन (सिरमौर)। नाहन भाजपा मंडल ने आतंकी हमले में मारे गए 17 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नाहन भाजपा मंडल के महासचिव विशाल तोमर ने कहा कि इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। यह पूरे देश का मसला है। हमें दुश्मन को इस हरकत का करारा जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत के जितने भी दुश्मन पाकिस्तान में छुपे हुए हैं, विश्व के अन्य देशों को भरोसे में लेते हुए चाणक्य निति से पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों का सफाया करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed