{"_id":"5756cad64f1c1b761f9c5ccb","slug":"one-killed-in-churdhar-from-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार यात्रा पर गए व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूड़धार यात्रा पर गए व्यक्ति की मौत
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि की है, जब पच्छाद क्षेत्र के डिगरी धिनी निवासी सुखदर्शन सिंह अपने दल से अलग होकर रास्ता भटक गए। इसी दौरान इस क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि व बारिश हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय सुखदर्शन सिंह नौहराधार की तरफ से सीधे चूड़धार चोटी पर स्थित शिव मूर्ति की तरफ चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह अपने दल के साथियों से रास्ता भटक गए। रात्रि को हुई ओलावृष्टि व बारिश के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनके साथ गए दल ने उन्हें ढूंढा व उनके घर पहुंचाया। मंगलवार को चूड़धार की यात्रा पर गए सुखदर्शन सिंह का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
.......