फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with 4.5 kg chura post

साढ़े चार किलो चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 09 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 4.5 kg chura post
देवरिया में पुलिस ने निकाला मार्च - फोटो : SELF

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।सुरक्षा शाखा एवं पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 4 किलो 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। रामपुरघाट-पट्टी नत्था सिंह मार्ग पर कैरी बैग से चूरा पोस्त लेकर पैदल जा रहे आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

 जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह, सुरक्षा शाखा टीम के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, एचसी राजेंद्र सिंह व आरक्षी नवराज की संयुक्त टीम ने पांवटा के पट्टीनत्था सिंह-रामपुरघाट पर नाका लगाया था। सूचना थी कि कुछ अवैध कारोबारी नशे की खेप इस क्षेत्र में पहुंचाते हैं। इसके बाद सुरक्षा शाखा व पांवटा थाना पुलिस टीम ने इस क्षेत्र में चौकस नजर रखना शुरू कर दिया। टीम शाम तक आने वालों पर पैनी  नजर रखे  थी।
विज्ञापन


इस बीच हरिपुर टोहाना निवासी शौकिन अली (42) पुत्र हुसनदीन दूर से टीम को पैदल मार्ग पर आता नजर आया। पुलिस द्वारा लगाए गए नाके को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस टीम ने शौकिन के कैरी बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग में 4 किलो 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हरिपुर टोहाना निवासी आरोपी शौकिन अली(42) पुत्र हुसनदीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बाक्स--
175 ग्राम चरस साथ एक  गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजबन पुलिस टीम ने चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरिपार से अवैध नशे की खेप लेकर आरोपी क्षेेत्र में डिलिवरी देने पहुंचा था। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नाका लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार राजबन पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी राम कुमार की टीम ने राजबन-शिलाई मार्ग पर नाका लगाया था। इस बीच राजबन से मालगी मार्ग के समीप पैदल पहुंचा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखते ही हड़बड़ा गया। युवक ने भागने के प्रयास किए लेकिन पुलिस टीम ने व्यक्ति का पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो 175 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  

उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राजबन पुलिस टीम ने नाके में आरोपी कर्म सिंह (47) पुत्र चेत राम निवासी बड़वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed