फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice issues for twenty people for illegal construction

21 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस

Fri, 19 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 19 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राचीन देईजी साहिब मंदिर की भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए कबायद शुरू हो गई है। मंदिर की भूमि पर कब्जा करने वाले 21 परिवारों को नोटिस जारी हुए हैं। सब डिविजनल कलेक्टर नाहन कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद पांवटा देवीनगर में रहने वाले परिवारों में हड़कंप मच गया है। अतिक्रमण हटाने की मुहिम 23 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी।

पांवटा के प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम फिर से शुरू की जा रही है। पांवटा तहसील कार्यालय में मंदिर की भूमि से 21 अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी हुए हैं। इसके लिए नायब तहसीलदार पांवटा सोमदत्त, क्षेत्रीय कानूनगो, तहसील कानूनगो, स्थानीय पटवारी तथा पांवटा पुलिस टीम व लोनिवि कामगारों की भी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंदिर भूमि पर करीब 192 अवैध कब्जे चिन्हित किए गए थे। इनमें से पिछले 2 वर्षों के भीतर 55 कब्जे हटा भी दिए हैं। उसी दौरान, कुछ स्थानीय परिवारों ने कोर्ट से स्टे आर्डर भी ले लिए थे। अब, फिर से अवैध कब्जे हटाने को नोटिस तथा सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद मंदिर भूमि पर अतिक्रमण वाले दर्जनों परिवारों में हड़कंप मचा है। अतिक्रमण हटाने की मुहिम 23 अगस्त, 24, 26 व 27 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद पांवटा में फिर 2 से 6 सितंबर 2016 तक निरंतर मंदिर भूमि पर से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा पोखलियाल ने पुष्टि की है। तहसीलदार ने कहा कि देईजी साहिबां मंदिर भूमि पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मंदिर की भूमि से 21 अवैध कब्जे हटाए जाने हैं।

.......
कौल सिंह ठाकुर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : शाहबाज खान
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नप कमेटी के पूर्व मनोनीत पार्षद शाहबाज खान ने कहा कि दर्जनों परिवारों को नोटिस जारी हो गए हैं। शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर से मिलेगा जिससे निर्धन परिवारों के बेघर होने समेत समस्याओं को रखा जाएगा। कई परिवार अतिक्रमण हटाने की मुहिम से एकदम सड़कों पर आ जाएंगे। शनिवार को सुबह पांवटा के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed