फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice issues for three department, for note paying electricity bill

सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को नोटिस

Sun, 20 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 20 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
notice issues for three department, for note paying electricity bill
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)।लाखों रुपये के लंबित भुगतान को लेकर बिजली बोर्ड सख्त कार्रवाई के मूढ़ में है। बोर्ड ने बिलों का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी महकमों सहित घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे हैं। हैरानी की बात यह है कि घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं से कहीं अधिक देनदारी सरकारी महकमों की है। पिछले काफी समय से आईपीएच विभाग, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग ने बिजली बिलों की लाखों की देनदारी को चुकता नहीं किया है। कुल मिलाकर इन तीनों विभाग पर साढ़े 32 लाख रुपये का कर्ज है ऐसे में बोर्ड ने संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर बिजली बिलों की अदायगी के फरमान थमा दिए हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो संबंधित विभागों ने अस्पताल, ओपीडी व हास्टल आदि के नाम पर मीटर तो ले लिए हैं, लेकिन समय पर बिजली बिलों की अदायगी नहीं की जा रही है। वहीं नाहन शहर के घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को नोटिस देकर कुछ समय की मोहलत दी है। इसके बाद यदि बोर्ड का कर्ज चुकता नहीं हुई तो मीटर काट दिए जाएंगे।
-------------
 बाक्स--
तीन सरकारी महकमों पर साढ़े 32 लाख का कर्ज
स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बोर्ड की सबसे अधिक देनदारी है। 20 लाख 58 हजार रुपये के बिलों की काफी लंबे अरसे से अदायगी नहीं की गई है। इसको लेकर सीएमओ को बोर्ड ने पत्र लिखा है। इसके बाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन पर भी 8 लाख 37 हजार रुपये की देनदारियां हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल को भी बोर्ड ने पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। सबसे कम देनदारी सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पर है। करीब 4 लाख 71 हजार रुपये संबंधित विभाग ने भी बोर्ड के खाते में जमा नहीं करवाए हैं। कुल मिलाकर तीनों विभाग पर साढ़े 32 लाख रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

-----------
घरेलू उपभोक्ताओं पर 19 लाख का बोझ
सरकारी महकमों के अलावा घरेलू उपभोक्ताओं पर 19 लाख का बोझ है। वहीं बिजली के बिलों की समय पर अदायगी न करने में व्यवसायिक उपभोक्ता भी पीछे नहीं हैं। 11 लाख के करीब की राशि का भी काफी लंबे समय से भुगतान नहीं हो पाया है। दिन प्रतिदिन दोनों उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड का कर्ज बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल राणा ने बताया कि बोर्ड ने तीनों विभागों को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विभाग बिल नहीं दे रहे हैं। घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी नोटिस भेजे गए हैं। निर्धारित समय पर बिलों की भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed