{"_id":"5839c2384f1c1b242413dfeb","slug":"near-nh-found-bulet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच के समीप कौन फेंक गया कारतूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच के समीप कौन फेंक गया कारतूस
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मोगीनंद के समीप कौन कारतूसों का जखीरा फेंक कर चला गया। सिरमौर पुलिस के लिए फिलहाल यह मामला एक पहेली बनकर रह गया है। बहरहाल, पुलिस ने कारतूसों का जखीरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फोरेंसिल लैब की रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि यह कारतूस किसके हैं और कहां से लाकर यहां फेंके गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को कालाअंब पुलिस ने मोगीनंद के समीप राईफल के कारतूस बरामद किए थे। 13, 32 और 38 बोर के इन कारतूसों में कई जंग खा चुके हैं। कारतूसों की कुल संख्या 293 है। हालांकि, मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हथियारों का कारोबार करने वालों ने ही यह जखीरा यहां फेंका होगा लेकिन आतंकी गतिविधियों के लिए इस तरह के हथियार होने की आशंका भी लोग जता रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की तफतीश में इस तरह के संकेत नहीं मिले हैं। लिहाजा, पुलिस की जांच इसी ओर मुड़ी है कि हथियार का कारोबार करने वाले किसी व्यक्ति ने इसे यहां डंप किया होगा।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि कौन इसे यहांफेंक कर गया। इसका फिलहाल पता नहीं चला है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा। उन्होंने आतंकी गतिविधियों की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। कारतूसों की बरामदगी को इस तरह की बड़ी वारदातों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।