{"_id":"589f49ee4f1c1b7b373791ac","slug":"marketing-boarad-will-take-action-if-any-one-sublate-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकानें सबलेट करने वालों पर मार्केटिंग बोर्ड कसेगा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानें सबलेट करने वालों पर मार्केटिंग बोर्ड कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सब्जी मंडी की दुकानों में अवैध कारोबार करने व दुकानों को आगे सबलेट करने वाले व्यापारियों के प्रति मार्केटिंग बोर्ड सख्ती से निपटेगा। ऐसा करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात राज्य मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक व उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने शनिवार को ददाहू में सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण करने के दौरान कही।
उन्होंने ऐसे व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जो मंडी की दुकानों को बंद करके किसी दूसरे स्थान पर अपने दूसरे कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारियों के लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ उनके मामले बना कर हाईकोर्ट को सौंपे जाएंगे। ददाहू की सब्जी मंडी को जीवित रखने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं जहां रिटेल कारोबार के साथ-साथ सब्जियों की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की जाएगी। दूसरे रिटेलर को 20 फीसदी तक का अतिरिक्त मुनाफा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सब्जी मंडियों में ऑन लाइन कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडियों के ऑन लाइन बिजनैस को लेकर हिमाचल देश का पहला राज्य होगा जहां सब्जियों एवं फलों का कारोबार ऑन लाइन किया जाएगा। डॉ. एचएस बवेेजा ने कहा कि प्रदेश भर की सभी 41 सब्जी मंडियों को सुदृढ़ किए जाने के साथ-साथ उन्हें ऑन लाइन किए जाने की भी योजना है जिससे कि बोर्ड की आय को बढ़ाया जा सके। इससे किसानों व बागवानों को उनका पूरा हक मिल पाएगा। साथ ही उन्हें बिचौलियों के चुंगल से भी छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के कारोबार में पारदर्शिता लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े आढ़तियों ने भी एमडी को अपनी समस्याओं व मांगों से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ददाहू की सब्जी मंडी को ए क्लास सब्जी मंडी बनाए जाने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर मंडी समिति सिरमौर के सचिव रामनाथ चौहान, साहिब सिंह, उजागर सिंह तोमर, आढ़ती यूनियन ददाहू के प्रधान कमलराज वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
---बाक्स
बंद दुकानों को देख बिखरे बवेजा
सिरमौर दौरे पर निकले मार्केटिंग बोर्ड के एमडी एचएस बवेजा शनिवार को ददाहू में बंद पड़ी सब्जी मंडी की सभी 10 दुकानों को देखकर बिफर पड़े। उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को तुरंत ऐसे व्यापारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि ददाहू में सब्जी मंडी की दुकानों पर राशन किरयाने व कोल्ड ड्रिंक आदि का कारोबार हो रहा है। उन्होंने तुरंत ऐसे व्यापारियों से दुकानें खाली करवा कर दूसरे व्यापारियों को दुकानें सुपुर्द करने के निर्देश दिए ताकि सब्जी मंडी समिति की आय को बढ़ाया जा सके।