फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg cylender burnt in nahan gobindgargh mohalla

नाहन गोबिंदगढ़ मोहल्ला में सिलेंडर में भड़की आग

Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला स्थित एक दुकान में सोमवार को फिर सिलेंडर में आग भड़क गई। इससे एकाएक दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी जिससे समय रहते आग पर काबू पाया गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शहर में अलग-अलग जगह पर लगातार दूसरे दिन सिलेंडर में आग भड़कने का मामला सामने आया है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गोबिंदगढ़ मोहल्ला में गुरविंद्र की चिकन कॉर्नर दुकान में रखे सिलेंडर में सोमवार सुबह अचानक लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की ओर से एसएफओ मेहर सिंह ठाकुर, लीडिंग फायरमैन राजकुमार, चालक जोगेंद्र सिंह, गृहरक्षा प्रशामक राकेश व प्रेम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि  
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को शहर के हिंदू आश्रम स्थित एक डेयरी की दुकान में भी सिलेंडर में आग लगने का मामला सामने आया था। आग को बुझाते समय दुकान का मालिक भी झुलस गया। सोमवार को यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएफओ मेहर सिंह ठाकुर ने बताया कि सिलेंडर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने से दो हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed