{"_id":"57eea0f24f1c1bcc09574915","slug":"lady-committed-suicide-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ से लटकी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ से लटकी विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल पांवटा के अंतर्गत आने वाले जाखना पंचायत के रागवा गांव में एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। एसपी सौम्या सांबशिवन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मृतक महिला के सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखना पंचायत में शुक्रवार सुबह एक महिला को पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पांवटा थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन और ग्रामीणों से गई पूछताछ में पाया गया कि महिला को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। यह सिलसिला लंबे अरसे से चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सौम्या सांबशिवन, डीएसपी भीष्म ठाकुर और एचएचओ अशोक चौहान स्वयं मौके पर पहुंच गए। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय बाला देवी के रूप में हुई है। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
एसपी सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन