फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iti student beated , case file

आईटीआई के छात्र को पीटकर आरोपी फरार

Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
iti student beated , case file
police Demo pic - फोटो : google

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा आईटीआई में शिक्षारत एक युवक की चार लड़कों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बड़ा पत्थर उठा कर मारने की कोशिश भी की गई। मौके पर शोर मचने पर आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह छात्र को बचाया। पिटाई के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। छात्र के माथे व आंख के समीप चोटें आई हैं लेकिन मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही घायल छात्र को उसके साथी उठा कर ले गए। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार पांवटा आईटीआई का एक छात्र(22) जो खुद को नाहन रोड पर स्थित पुरुवाला का निवासी बता रहा था। संजय सिंघल फोटा स्टेट व डीसंस टेलर गली के समीप से पैदल गुजर रहा था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कहीं से अचानक चार युवक मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे। युवक को लात घूंसों से जमकर पिटने लगे जिससे युवक के माथे व आंख के समीप चोटें आई हैं। एक आरोपी युवक ने सिर पर मारने के लिए बड़ा पत्थर भी उठा लिया था। बीच बचाव करते हुए स्थानीय दुकानदारों ने किसी तरह छात्र को इन लड़कों से छुड़ा लिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया लेकिन पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही पुरुवाला निवासी पीड़ित छात्र के दो साथी मौके पर पहुंच कर अपने साथ लेकर गए। कुछ लोगों ने बताया कि आईटीआई के छात्रों का कोई आपसी विवाद चल रहा है।  
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई लेकिन मौके से पीड़ित छात्र को उसके साथी तब तक अपने साथ ले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed