{"_id":"58271fb74f1c1bf47eb3bb0c","slug":"in-ponta-bkikers-snching-girls-purs-and-goaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवतियों से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में झपटमार बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। शनिवार को दिन दहाड़े शहर में शॉपिंग करने पहुंचीं दो युवतियों के पर्स छीन लिए। बस स्टैंड के समीप भीड़भाड़ वाले स्थल पर ही, दो बाइकर्स ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों युवतियां सहमी हुईं हैं।
शनिवार को ग्राम भिपटवाड़ निवासी रेखा पुत्री कांशी राम तथा बेहड़ेवाला निवासी अश्वनी देवी पुत्री सतीश कुमार पांवटा बाजार में किसी विवाह के लिए शापिंग करने पहुंचीं। कुछ खरीदारी कर ली थी। दोपहर करीब 12 बजे रेखा बस स्टैंड के समीप अपनी टूटी चप्पल ठीक करवाने को रुकी। अपनी सहेली अश्वीन को पर्स व सामान का लिफाफा पकड़ा दिया। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा चौक की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार से पहुंचा। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़ी लड़की के हाथ से दो पर्स व मोबाइल छीन लिया। रफ्तार तेज होने पर मोबाइल गिर गया लेकिन झपटमार पर्स उड़ा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि रेखा के पर्स में 1200 नकदी और एटीएम कार्ड था। जबकि, दूसरी लड़की के पर्स में करीब 500 की नकद राशि थी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों पूरन तोमर, राजनंद शर्मा, गुंजन व अरुण ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस थाने में कर दी गई। पीड़ित लड़कियों को थाने में शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया। हालांकि, वारदात के बाद बेहद भयभीत दोनों लड़कियां बस में सवार होकर अपने गांव लौट गईं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि लड़कियों की तरफ से कोई लिखित शिकायत पांवटा थाने में नहीं मिली है।