{"_id":"5772ba444f1c1b5f1879bd2e","slug":"in-bike-accident-old-women-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल मुख्यालय में गैस एजेंसी के समीप एक मोटर साइकिल सवार की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार भटेयुडी निवासी कृष्णा देवी (69) जो की वर्तमान में टिक्कर रोड राजगढ़ में रह रही है को मोटरसाइकिल सवार ने गैस एजेंसी के समीप टक्कर मार दी। इसके कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
महिला को लोगों ने गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया जहां महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है। मोटरसाइकिल किसकी है यह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
----------------