फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   husband and father in law arrested

विवाहिता का पति और ससुर गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 10:37 PM IST
ब्यूराो, कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूराो, कालाअंब (सिरमौर)। Updated Sun, 23 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

 औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे खैरी गांव में विवाहिता के फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के भाई की शिकायत के बाद की है।

विज्ञापन


मृतका के भाई ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को उसका पति और ससुर परेशान करते थे। इसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम खैरी गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। मृतका खैरी में अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएसओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति और ससुर तंग करते थे। इसके चलते उसकी बहन आत्महत्या जैसा कदम उठाने को विवश हुई। एसएचओ ने बताया कि मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed