{"_id":"57dd510b4f1c1bf504d49743","slug":"house-and-cow-shed-built-in-sealing-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंग भूमि पर बना दिए मकान और गौशाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलिंग भूमि पर बना दिए मकान और गौशाला
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सदर थाना में वन भूमि पर अवैध कब्जे करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कोलर क्षेत्र के भेड़ों गांव में रोशन अली ने सरकारी सिलिंग भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। वहां कच्चे मकान और गौशालाएं भी बनाई गई हैं। पुलिस ने वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर वन भूमि पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलर कर्ण सिंह ने थाना सदर में शिकायत दर्ज की है कि रोशन अली ने सरकारी सिलिंग भूमि पर कब्जा कर दो कच्चे मकान और एक गौशाला का निर्माण किया है। यहां तक कि उस जमीन पर फसल भी बीज रखी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।