फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   govt.ration dipo me rice goalmal

सरकारी डिपो के मिट्टी तेल-चावल की कालाबाजारी

Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। सरकारी डिपो से जनता के राशन की हो रही कालाबाजारी का नाहन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार रात 1 बजे के आसपास नाहन पुलिस ने झमीरिया के नजदीक एक पिकअप (एचआर 68ए-5540) से 700 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है। साथ ही 500 किलो चावल भी बरामद किए हैं, जो नियमानुसार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलने थे।


मामले में पुलिस ने पंचकूला के मोरनी के रहने वाले प्रेमचंद व नाहन के देवनी गांव के जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मिट्टी तेल व अन्य खाद्य सामग्री की कालाबाजारी की गोपनीय सूचना मिली थी। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि कौन से सरकारी डिपो से मिट्टी तेल व चावल लाए जा रहे थे।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ तिलकराज ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
----
साईं हॉल में शिक्षक कार्यक्रम आयोजित
नाहन(सिरमौर)। श्री सत्य र्साइं विद्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत रविवार को साईं हॉल रानीताल में एक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब व हरियाणा के विद्या वाहिनी के प्रांतीय को-ऑरडिनेटर शिक्षाविद विद्वान एवं लोकप्रिय शिक्षक भरत भूषण गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने जीवन के लिए सही शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षक के बहुमूल्य उत्तरदायित्व तथा शिक्षक के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सुरेश जोशी ने दैनिक जीवन में शिक्षा से मानवीय मूल्यों का समावेश, कुश भारद्वाज ने शिक्षा संप्रेषण के सार्थक बिंदुओं पर जानकारी दी।  इसके अलावा सेवानिवृत्त प्राचार्य मिथलेश गुप्ता, अनूप भटनागर ने शिक्षा से दैनिक जीवन में अध्यात्मिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed