{"_id":"58332be14f1c1bb304b3a729","slug":"girls-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहराल के समीप हादसे में स्कूली छात्रा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराल के समीप हादसे में स्कूली छात्रा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुनानगर-पांवटा एनएच मार्ग पर बहराल के समीप सोमवार को सड़क हादसा हुआ। एक कार ने छात्रा को हिट किया जिसमें एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया।
ग्राम बहराल निवासी बुधराम और संतो देवी ने बताया कि उनकी बेटी संतोष देवी (12) कक्षा 7वीं में पढ़ती है। सोमवार को रोज की तरह सुबह बहराल स्कूल जा रही थी। हरियाणा के यमुनानगर की तरफ से एक कार पांवटा की तरफ आ रही थी। स्कूल के समीप छात्रा जब सड़क पार कर रही थी, तो एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से छात्रा लहूलुहान हो गई। छात्रा को मुंह पर चोट लगी थी। हादसे में घायल छात्रा को सिविल अस्पताल पांवटा पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्ची को परिजन एक निजी अस्पताल में आगामी उपचार को ले गए। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद से आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया लेकिन तुरंत सुचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।