{"_id":"5776a3ec4f1c1b4f4d79aac9","slug":"girl-gangraped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं की छात्रा से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव की आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग ने राजगढ़ थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामला 23 जून का है। छात्रा ने बताया कि जब वह अपने कमरे से सायं करीब साढ़े 6 बजे राजगढ़ बस स्टैंड पहुंची तो उसे वहां पर फागू निवासी आशीष उर्फ आशु मिला जो उसे घूमाने के बहाने खैरी रोड में सड़क के ऊपर एक जंगल में ले गया। यहां पर उसके साथ दो अन्य युवक साहिल निवासी मानवा (17) व अशोक निवासी धारटू खाड़ी भी थे।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार आशु व साहिल ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जबकि अशोक जंगल के साथ लगती सड़क पर खड़ा रहा। उसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसे कमरे छोड़ा। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के दिन उसकी मां व बहन किसी कारण से सोलन गए हुए थे। आरोपियों की धमकियों के बाद वह भी सोलन चली गई। सोलन पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को घटनाक्रम बताया। इस मामले में वीरवार को पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 376जी, 506, 34 व पोस्को एक्ट के सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एक युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया और जल्द ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।