{"_id":"5915fd214f1c1b1d6885251a","slug":"fruit-crops-destroyed-due-to-heavy-rain-in-sirmaure-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही के जामल में भारी बारिश से बही कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाही के जामल में भारी बारिश से बही कार
अमर उजाला ब्यूराो नौहराधार / संगड़ाह
Updated Fri, 12 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
rain shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौहराधार / संगड़ाह (सिरमौर)।जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार करीब तीन बजे भारी ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नौहराधार इलाके के जामल में बारिश से खड्ड में आई बाढ़ से पार्क की गई एक आल्टो कार भी बह गई। बाढ़ के साथ आए मलबे व पत्थर ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक ओलावृष्टि के साथ आई बारिश ने जमकर कहर मचाया। गवाही पंचायत के निहोग में भारी ओलावृष्टि व बारिश से फलदार पौधे नष्ट हो गए। ओलावृष्टि के कहर से आडू, सेब, नाशपाती को भारी नुकसान पहुंचा है। नौहराधार तहसील की चार पंचायतों में इस ओलावृष्टि से लाखों रुपये के नुकसान की खबर है। भारी तूफान व अंधड़ ने भी इलाके में भारी तबाही मचाई। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। एकाएक मौसम में आए बदलाव के कारण दिन में भी इलाके में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन
गवाही पंचायत के प्रधान रोहित कुमार ने बताया कि फलदार पौधों से फल पूरी तरह झड़ गए हैं। वहीं टमाटर व फ्रांसबीन की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। एक डेढ़ घंटे की इस बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को लाखों की चपत लगी है। जामल में खड़ी एक आल्टो गाड़ी पानी के बहाव में 80 मीटर तक बह गई।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में नौहराधार स्थित राजस्व विभाग के ग्रामीण राजस्व अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि अभी नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। विभाग जल्द ही इलाके में हुए नुकसान का जायजा लेगा।\
बाक्स---
बिजली गुल, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप
सगंड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में तेज बारिश से एक बार फिर बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार बाद दोपहर दो बजे से शुरू हुई भारी बारिश के दौरान बैंक व एटीएम भी बंद रहे। वहीं सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी ठप हो गया। इस दौरान बीएसएनएल सेवा भी बाधित रही। क्षेत्र में बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित रहना आम बात है। बता दें कि गत 30 अप्रैल व 8 मई को भी बारिश के दौरान घंटों बिजली गुल रही।
----------------------