फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fraud case

एटीएम नंबर पूछकर, खाते से उड़ाए 22 हजार

Sat, 12 Dec 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,राजपुर (सिरमौर) Updated Sat, 12 Dec 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
fraud case

पांवटा थाना क्षेत्र में ऑललाइन बैंकिंग से आए दिन ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक शातिर ने राजपुर निवासी भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक ज्ञान चंद मेहता के फोन नबंर पर कॉल की और उससे उसका एटीएम नंबर मांगा। शातिर ने पहले उपभोक्ता को विश्वास में लेते हुए बैंक से संबंधित जानकारियां दी।

विज्ञापन


शातिर ने अपने आपको राहुल शर्मा एसबीआई हेड ऑफिस मुंबई का प्रबंधक बताया। ज्ञान चंद ठग की बातों में फंस गया एटीएम नंबर बता गया। इसके बाद उनका संपर्क टूट गया। करीब 20 मिनट बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आए, जिसमें उसके बैंक खाते से पैसे निकालने की डिटेल थी। ज्ञान चंद ने तुरंत शाखा प्रबंधक को फोन पर जानकारी दी तथा एटीएम व खाता ब्लॉक करने को कहा। लेकिन तब तक शातिर उसके खाते से 22,000 रुपये की खरीदारी कर चुका था।
विज्ञापन

उधर, राजपुर एसबीआई शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पास आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायत आ चुकी हैं। कई लोगों ने पुलिस थाना में भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। क्षेत्र की सरिता देवी, मनोज, अंकित, कुंदन आदि उपभोक्ताओं से एटीएम और बैंक डिटेल मांग कर ठगी हो चुकी है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं को निरंतर जागरूक किया जाता है कि किसी अनजान फोन नंबर की बातों पर विश्वास न करें। अगर ऐसी कॉल आती हैं तो पहले पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed