{"_id":"572b84d34f1c1b56665cd18d","slug":"fraud-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझा एटीएम का कोड पूछ खाते से उड़ाए 12,500","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातों में उलझा एटीएम का कोड पूछ खाते से उड़ाए 12,500
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 05 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक उद्योग में कार्यरत कर्मचारी को बातों में उलझा कर शातिर ने एटीएम से करीब 12,500 नकदी उड़ा ली। ठगी करने वालों ने बातों ही बातों में कर्मचारी से एटीएम कार्ड नंबर पूछ लिया। उसके बाद 4 बार खाते से नकदी निकाल ली। कर्मचारी को इसका पता चला जब आधार कार्ड लिंकेज करवाने बैंक शाखा में पहुंचा। उसके बाद एसपी सिरमौर व माजरा पुलिस चौकी प्रभारी को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन
धौलाकुआं निवासी चमेल सिंह एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। गत दिन उसके मोबाइल पर फोन आया जिसमें ठग ने खुद को बैंक शाखा प्रबंधक बताया। पहले एसबीआई बैंक शाखा का एकाउंट नंबर पूछा। उसके बाद बैंक शाखा आकर आधार कार्ड की जरुरी एक छाया प्रति जमा करवाने को कहा। ठग ने बातो-बातो में चमेल से एटीएम का कोड नंबर पूछ लिया। उसके बाद एटीएम से पहले 5-5 हजार, फिर 2 हजार व 500 की राशि निकाल ली।
विज्ञापन
अब खाते में मात्र 70 पैसे शेष रह गया है। उपभोक्ता तब ठगा सा रह गया, जब आधार कार्ड की छात्रा प्रति लेकर बैंक प्रबंधक से मिलने माजरा पहुंचा। माजरा निवासी संजीव कुमार ने कहा कि मजदूर ने बैंक प्रबंधन से बातचीत की जिससे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को कॉल करने वालों को अपना बैंक व एटीएम कोड नंबर नहीं बताना चाहिए। जागरुकता से ही, ऐसे ठगी के शिकार होने से बचा जा सकता है।