फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire on international compny, property of many lakhs burnt

हिमालया इंटरनेशनल कंपनी में आग से लाखों स्वाह

Mon, 07 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 07 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
fire on international compny, property of many lakhs burnt
‌तिरपाल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के शुभखेड़ा स्थित हिमालया इंटरनेशनल कंपनी में आगजनी की घटना हुई जिसमें औद्योगिक 2 इकाइयों के दस्तावेज समेत कंप्यूटर, टैली सरवर, टेबल-चेयर,  रैक समेत करीब 5 लाख से अधिक क्षति हुई है। अग्निशमन केंद्र पांवटा की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

हिमालया इंटरनेशनल कंपनी शुभखेड़ा के वाइस चेयरमैन केशव शर्मा व महाप्रबंधक कैप्टन पीसी भंडारी ने कहा कि रविवार देर रात आगजनी हुई। रात करीब साढ़े 12 बजे ग्राउंड फ्लोर ब्लॉक कार्यालय में धुआं उठते दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस व फायर स्टेशन पांवटा को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। करीब पौने तीन बजे रात को आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले आगजनी से पांवटा कंप्यूटर-टैली सरवर, शुभखेड़ा व दून वैली फूड्स कंपनी के वर्ष 2010 से 2015 तक के दस्तावेज, केश बुक, क्रय विक्रय बुक, लेजर, बैंक बुक, स्टेटमेंट बुक्स, टेबल, चेयर्स, लकड़ी व स्टील के 12 रैंक तथा ह्यूमन रिसोर्सिस विभाग के दस्तावेज जल कर राख हो गए।
विज्ञापन


 गनीमत यह रही कि अग्निशमन केंद्र से पहुंची टीम ने आग को साथ लगते कार्यालय, स्टोर व ऊपरी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया जिससे करोड़ों की क्षति होने से बच गई। आसपास इकाई में पड़ा सामान रात को ही तुरंत बाहर निकाल लिया गया। आगजनी से करीब 5 लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, फायर आफिसर पांवटा केंद्र चरनजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी। इकाई में आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फायरमैन रतन सिंह, मायाराम व चालक रामेश्वर की टीम ने आग पर काबू पा लिया था जिससे करोड़ों की क्षति होने से बचा ली गई।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस आगजनी मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed