फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fir enter in badu sahib case

बडू साहिब मामले में एफआईआर दर्ज

Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन/ राजगढ़ (सिरमौर)। बडू साहिब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कुछ सेवादार और छात्राओं को आरोपी बनाया है। इनमें आधा दर्जन छात्राओं के नाम शिकायतकर्ता मुख्य ग्रंथी ने एफआईआर में दर्ज करवाए हैं।
मुख्य ग्रंथी एवं सेवादार इंद्रजीत कौर, यूपी के पीलीभीत की छात्रा मनिंदर कौर व पंजाब के संगरूर की सतवीर कौर ने शिकायत में कहा कि 24 जून को बडूसाहिब में उनके साथ मारपीट हुई और बंधक बनाया।
विज्ञापन



पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 341, 342, 323 व 147 के तहत मामला दर्ज गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों का मेडिकल कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी से भी रिकार्ड खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कलगीधर ट्रस्ट बडूसाहिब इन आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहा है। ट्रस्ट के मुख्य सदस्य जगजीत सिंह काकावीर ने कहा कि दरबार साहिब में किसी को बंधक नहीं बनाया जा सकता।  उन्होंने कहा कि चीमा साहिब में ट्रस्ट के साथ चल रहे विवाद के चलते यहां पर यह घटना जानबूझकर ट्रस्ट को बदनाम करने के लिए करवाई गई है।
--
एसपी सिरमौर से मिले सिख समुदाय के लोग
मंगलवार दोपहर बाद एसपी सिरमौर से सिख समुदाय के दर्जनों लोग मिले। इस दौरान समुदाय के लोगों ने एसपी को बताया कि बडू साहिब में मुख्य ग्रंथी व दो छात्राओं से मारपीट व उन्हें बंधक बनाना अशोभनीय है। उन्होंने एसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पहले भी बडू साहिब में इस तरह के मामले सामने आए हैं। पिछले साल बडू साहिब में पंजाब के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इस मामले को भी प्रशासन ने दबाया। पंजाब व हरियाणा से आए सिख लोगों ने बडू साहिब प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। सनद रहे कि सिख समुदाय के लोग एसपी से मिलने सोमवार की शाम नाहन पहुंचे थे, मगर घंटों इंतजार के बाद भी एसपी कार्यालय नहीं पहुंची। मंगलवार को दोपहर बाद सिख लोग मामले को लेकर एसपी से मिले।
--
सोमवार की रात हुए मेडिकल
शिकायतकर्ता मुख्य ग्रंथी व दो छात्राओं को मेडिकल के लिए सोमवार की रात को राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर भूपेंद्र ने बताया कि किसी को बाहरी चोट नहीं पाई गई। जबकि एक छात्रा के नाक से खून आना पाया गया है। उन्होंने कहा कि अंदरुनी चोटों के लिए इन तीनों को एक्सरे के लिए कहा गया है।

--
पच्छाद थाना में मामला दर्ज : एसपी
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामला पच्छाद पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed