{"_id":"58cc16f14f1c1b275a32a857","slug":"ex-army-person-died-in-devinagar-in-mysterious","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पूर्व सैनिक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पूर्व सैनिक
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-9 में पूर्व सैनिक संदिग्ध रुप से घर में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि पूर्व सैनिक पिछले कुछ अरसे से अत्यधिक नशा करने लगा था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने पूर्व सैनिक रविंद्र सिंह(50) पुत्र श्याम सुंदर अचेत पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। कहा जा रहा है कि परिवार के सदस्य अलग रहते हैं। पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि पिछले कुछ समय से पूर्व सैनिक कुछ परेशान सा रहता था जिससे नशे का काफी ज्यादा ही सेवन करने लगा था।
विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि मृतक अपने पीछे बीबी व दो बच्चे(बेटा-बेटी) छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कहा जा रहा है कि मृतक के शरीर पर हल्के से नीले निशान भी पड़े हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा कि निशान नशे में गिरने से लगे या किसी तरह की अन्य कोई चोट लगी है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए शिमला जुन्गा लैब भेज दी है जिससे मौत के कारण का पता चल सके।
विज्ञापन
उधर, एचएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि देवीनगर निवासी रविंद्र सिंह (50) किराये के कमरे में रहता था। वहीं पर मृत पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।