{"_id":"571280104f1c1b966d4a6b0a","slug":"dead-body-found-in-tons-river","type":"story","status":"publish","title_hn":" टोंस नदी में मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोंस नदी में मिला एक व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा/शिलाई (सिरमौर)। शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव टोंस नदी में तैरता मिला। मिनस पुल के समीप शव होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद, शिलाई थाना पुलिस टीम टोंस नदी स्थल को रवाना हुुई। मिनस पुल के समीप से पानी में तैरते शव को कब्जे में ले लिया गया है।
शिलाई पुलिस थाना प्रभारी दुलो राम टीम सहित मौके पर पहुंची। कुछ स्थानीय व्यक्तियों समेत घटना स्थल पर पहुंचे जहां पर मिनस पुल से करीब 500 मीटर आगे टोंस नदी में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश औंधें मुंह पानी में पड़ी हुई थी। ज्यादा समय तक पानी में रहने के कारण लाश सड़ गल चुकी थी। शव से काफी बदबू आ रही थी। लाश एक पुरुष व्यक्ति की है जिसने स्लेटी रंग की पैंट, पीले रंग का अण्डरबियर, लाल रंग की बनियान व धारीदार रंग की कमीज पहनी पाई गई।
विज्ञापन
अज्ञात लाश के दोनों हाथों, पैरों की चमड़ी, होंठ व आंखें गल-सड़ चुकी है। लाश की पहचान स्थानीय आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों से भी करवाई गई लेकिन अभी तक अज्ञात लाश की कोई पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि अज्ञात शव टोंस नदी से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जा रहा है। इस मामले की गहनता से जांच की जा जारी है।