फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

मायके वालों ने डीसी सिरमौर से लगाई इंसाफ की गुहार

Wed, 27 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर Updated Wed, 27 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime
नाहन (सिरमौर)। पति पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लड़की के मायके वालों की ओर से लगाया गया है। पड़दूनी पंचायत की विवाहिता गुरप्रीत कौर की शादी भंगानी पंचायत के जगमेल सिंह से हुई थी। दोनों उत्तराखंड के लाल तत्पड़ क्षेत्र में रह रहे थे। इस संबंध में हिमफेड के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर बीसी बडालिया से मामले की लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


उधर, डीसी सिरमौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त करते हुए कहा कि मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होगी। इस संबंध में एसपी सिरमौर को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विवाहिता के 70 वर्षीय पिता दाराराम, 68 वर्षीय माता भगो देवी, बहन सुनीता देवी, बिमला देवी, पड़दूनी पंचायत प्रधान अच्छर भारती, उपप्रधान यशपाल सहित करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है। शिकायत में पिता दाराराम ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी गुुरमीत कौर की शादी 15 साल पहले जगमेल सिंह से की थी। पीड़ित के पिता ने शिकायत में कहा कि उनकी लड़की के पति जगमेल सिंह का किसी से नाजायज संबंध थे। इस बारे भी उनकी लड़की ने उन्हें बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने दामाद को समझाने की कोशिश की तो उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की बात भी कही। बावजूद इसके उनकी लड़की समझाने के बाद 24 जनवरी को वापिस चली गई। पिता के अनुसार 25 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे उनके दामाद जगमेल का फोन आया कि गैस सिलेंडर फटने से उनकी लड़की गुरप्रीत कौर जल गई है। जैसे ही वह घर से चलने लगे दामाद का फिर फोन आया कि गुरप्रीत की मौत हो गई है। मृतक विवाहिता के माता-पिता ने डीसी सिरमौर से इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही भंगानी निवासी जगमेल सिंह व ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed